
कोएनजी का अवाओदोरी डांस असोसिएशन
किकुसुइरेन (किकुसुई ग्रुप)
2021.1.24
「女踊りになりきれるカメラエフェクト」はこちら
お化粧なし
お化粧あり
कोएनजी का अवाओदोरी डांस असोसिएशन
किकुसुइरेन (किकुसुई ग्रुप)
किकुसुइरेन में 78 साल की उम्र के अंतर के साथ ३ साल से लेकर ८१ साल तक के सदस्य हैं! हम सभी अलग-अलग अवसरों पर एक साथ अभ्यास करते हैं, और इसके अलावा हम विभिन्न घटनाओं और रचनात्मक गतिविधियों को भी आयोजित करते हैं और मज़े करते हैं! साथ में, हम सदस्यों के बीच मजबूत संबंध के साथ हम एक बड़े परिवार की तरह हैं।
हमने 2018 में 55 वीं वर्षगांठ मनाई। हममें नृत्य का जुनून हर साल बढ़ता जा रहा है। हम न केवल तोकुशिमा के पारंपरिक "तोकुशिमा प्रान्त आवादोरी क्योकई किकुसुरीन" का अनुसरण करते हैं, लेकिन हम अपनी खुद की नृत्य शैली को एक परंपरा के रूप में बनाना और परिवर्तन करना चाहते हैं।
हम अपना अभ्यास जारी रखते हैं ताकि हम समूह की अगली पीढ़ी में आत्मविश्वास का निर्माण कर सकें और उन्हें इस पर गर्व महसूस करा सकें। हम कल्याण संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रमों में भी प्रदर्शन करते हैं। हम समाज को ऐसा बनाना चाहते हैं कि उसमें सभी लोग अच्छी तरह से जुड़े हों।
हम एक पारंपरिक जापानी संस्कृति के रूप में नृत्य को संजोना जारी रखेंगे, और दर्शकों को, आवाओदोरी के भावनात्मक आकर्षण को पूरा करते रहेंगे! हम आपके सभी निरंतर समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं।
Kikusuiren Leader Kazunari Azumi


-
महिला नृत्य
आवाओदोरी में, हम में से अधिकांश अमिगासा (घास या पुआल से बुनी एक छतरी) पहनते हैं जो की इस नृत्य की विशेषता है। नृत्य भावपूर्ण नृत्यों से तीव्र और लयबद्ध नृत्यों से भिन्न होता है।
हम में से कई ऐसे हैं जो अभी भी छात्र हैं या अभी काम करना बस शुरू ही किये हैं। हमारी कुछ बड़ी बहनें भी हैं जिन्हें जीवन का लंबा अनुभव है। नृत्य का अभ्यास करने के अलावा, ये बहने कीमोनो पहन्ना भी सिखाती है।
शो के बाद महिलाओं का ग्रुप भी बहुत लोकप्रिय गतिविधि में से एक है।
-
पुरुष नृत्य
अच्छा दिखना ही हमारा आदर्श वाक्य है! मंच रचना "समुराई" जैसे तेज कदमों के साथ हमारा नृत्य पुरुषों की ताकत को व्यक्त करता है। चकाचौंध भरे कदमों के साथ नाजुक हरकतें भी खूबसूरती दिखाती हैं। जंगली कॉल और शक्तिशाली कूद भी ऐसा है की आप देखकर चौक जाये!
कार्यदिवस के बाद, काम के बाद, हम समूह में उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं और अपनी छोटी क्रियाओं को भी जाँचते हैं। आओ आप भी हमें हमें टीम किकुसुइरेन के साथ हमारे समुराई विन्यास दिखाओ!
-
पुरुष और महिला नृत्य
किकुसुरेन में बच्चे हमेशा इस प्रकार के नृत्य की प्रशंसा करते हैं। उचिवा (जापानी पारंपरिक पंखा) का उपयोग करना और नृत्य करते समय इसे खूबसूरती से घूमना , उड़ते हंसों की तरह दिखना यह नृत्य है। दुर्भाग्य से, यह समूह किकुसुईरेन में शामिल होने के बाद केवल तीन साल बाद ही इसमें हिस्सा ले सकते है। हालाँकि, यदि आप जुड़ते हैं और अत्यधिक प्रेरित रहते हैं तो हम आपके प्रयासों की सराहना करेंगे।
-
बच्चों का नृत्य
बच्चे पीले रंग के परिधान पहनते हैं, बिल्कुल चिक की तरह और ऊर्जावान होकर नृत्य करते हैं। हम इसकी तुलना तोकुशिमा के "कोजिकू चान" से नहीं कर सकते हैं, लेकिन इन बच्चों ने इस उछाल वाले नृत्य में बहुत प्रयास किए हैं। छटी कक्षा पास करने के बाद, इनमें से तीन बच्चे अब वैकल्पिक सदस्यों के रूप में 20 के समूह का समन्वय करने का काम करेंगे। वे एक गंभीर वयस्कता के साथ नृत्य का समर्थन करेंगे। कृपया आकर देखें।
-
संगीत वाद्ययंत्र
आवाओदोरी का मुख्य आकर्षण न केवल रंगीन वेशभूषा है, बल्कि "ज़ोमकी" नामक उपकरण भी हैं। ज़ोम्की का उपयोग ध्वनियों को नृत्य के प्रवाह के अनुसार मजबूत और धीरे-धीरे फैलाने के लिए किया जाता है।
आवाओदोरी की उत्पत्ति "शमीसेन (जापानी पारंपरिक स्ट्रिंग इंस्ट्रूमेंट)" और "फूए (बांसुरी)" जैसे उपकरणो का भी प्रयोग किया जाता हैं, जिसका उपयोग "किकुसुई हयाशी", "दडाइको (ड्रम)" जैसे धुनों को बजाने के लिए किया जाता है। कम आवाज़ वाली "श्रेमेडिको (जापानी ड्रम)" टेम्पो को बेहतर बनाने में मदद करता है। सभी उपकरणों का नेतृत्व "केन" जैसे उपकरणों द्वारा किया जाता है जो नृत्य को अधिक रोचक और मजेदार बनाने में मदद करता है।
किकुसुइरेन (किकुसुई ग्रुप)YOUTUBE
YOUTUBE
YOUTUBE पर किकुसुइरेन डांस वीडियो अपलोड करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आप सभी को नृत्य में रुचि रखने के लिए ऊर्जावान रूप से नृत्य करते रहेंगे। हम संपर्क में रहने के लिए तत्पर हैं और जल्द ही आपके लिए शानदार नृत्य लाएंगे। हमने YouTube पर आने वाले सभी किकुसुइरेन वीडियो एकत्र करने और इसे सभी को संयोजित करने का प्रयास किया।
TIKTOK
フォロワー数 30,562人 2020.9.1現在
フォロワー数 8,249人
フォロワー数 1,262人
contact
भरती!
contact
आवाओदोरी एक बेहद मजेदार, मनोरंजक और चुनौतीपूर्ण नृत्य है। हम इसे उन जगहों पर प्रदर्शन करने का आनंद लेते हैं जहां बहुत सारे लोग पार्टियों या विवाह जैसे इकट्ठा होते हैं।
हम, किकुसुइरेन के रूप में, एक वर्ष में 40 प्रदर्शनों का ट्रैक रखते हैं। हम अत्यधिक लचीले हैं, और हम आपके अनुरोध के अनुसार 10 के एक छोटे समूह और 50 से अधिक के एक बड़े समूह में भी नृत्य कर सकते हैं।
कृपया हमसे कभी भी संपर्क करे और हमें तारीखें और विवरण बताएं कि आप एक घटना कैसे चाहते हैं!